-
47 सालों तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाले बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। गुरुवार 30 अप्रैल की सुबह निधन के बाद शाम में मुंबई के चंदनबाड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। ऋषि कपूर फिल्मों के साथ ही सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव थे। उनके निधन के बाद उनका एक ट्वीट चर्चा में आ गया है जिसमें उन्होंने लिखा था कि कपूरों की रक्षा करना भगवान..।
-
ऋषि कपूर ने ये ट्वीट मार्च के महीने में किया था। इस ट्वीट में उन्होंने अपने डर का इजहार किया था।
-
ऋषि कपूर ने अपने इस ट्वीट में लिखा था- आज कल कुछ 'कपूर' लोगों पर टाइम भारी है। डरता हूं। हे मालिक रक्षा करना दूसरे 'कपूरों की'। कोई गलत काम न हो कभी। जय माता दी।
-
दरअसल ऋषि कपूर ने ये ट्वीट तब किया था जब यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर और गायिका कनिका कपूर विवादों में फंसे थे।
-
20 मार्च को किए इस ट्वीट के 40 दिन बाद ही ऋषि कपूर का निधन हो गया।
-
ऋषि कपूर के निधन पर पूरे देश में शोक का माहौल रहा। वहीं उनके अंतिम संस्कार में पत्नी नीतू सिंह समेत करीबियों ने यूं भीगी पलकों से उन्हें आखिरी विदाई दी।
-
ऋषि कपूर ने अपने फिल्मी करियर में एक नेशनल अवार्ड के साथ 4 फिल्मफेयर जीते थे। इसके अलावा इस सदाबहार एक्टर के नाम तमाम शानदार फिल्में दर्ज हैं। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/irrfan-khan-best-friend-tigmanshu-dhulia-pay-his-last-tribute-to-bollywood-finest-actor/1392512/">जिस दोस्त ने इरफान को बनाया ‘इरफान’, उसी के कंधे पर निकला बेमिसाल एक्टर का जनाजा</a>